एनबीसीसी लेकर आया जूनियर इंजीनियर समेत 59 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर समेत 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनबीबीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एनबीबीसी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) के 1, मैनेजर (आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग) के 2, डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम) के 4, असिस्टेंट मैनेजर (पीएचई) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) के 10, ग्रेजुएट असिस्टेंट (आईटी/सीएस/नेटवर्किंग/सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन) के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 20, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 5 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीआर्क, बीटेक/बीई, डिप्लोमा, एमए, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा या एमएसडब्ल्यू की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 1,000 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 54 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एनबीबीसी की ओर से जारी विभिन्न पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 27,270 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले एनबीबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। लास्ट में फॉर्म को जमा कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी