×

नवरात्रि के तीसरे दिन दिल्ली के कालकाजी और झंडेवालान मंदिरों में अपार भीड़, व्यवस्थाओं की सराहना

 

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के कालकाजी और झंडेवालान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन भी मंदिर में अपार भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की खास व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद एक श्रद्धालु ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज शनिवार का दिन है और नवरात्रि का तीसरा दिन है। वे कई सालों से यहां आते हैं। इस बार बहुत कम भीड़ है। दर्शन अच्छे से हो रहे हैं और माता रानी सभी श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें माता रानी ने बुलाया। यहां दर्शन के बाद आनंद आया।

एक अन्य श्रद्धालु ने कालजी मंदिर में व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। भीड़ को इस तरह संभाला गया कि सब कुछ सामान्य लग रहा है। पता ही नहीं चल पा रहा है कि मंदिर में भीड़ आई भी है। नवरात्रि का बहुत खास महत्व है।

एक और श्रद्धालु ने कहा, "मैं कालकाजी में माता रानी के दर्शन करने आया हूं। यहां दर्शन के बाद सब अच्छा लग रहा है। यहां एक अलग अनुभूति होती है। भक्तों की भीड़ अपार है। माता रानी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वे बिना मांगे भी अपने भक्तों को सब कुछ देती हैं।"

एक महिला ने कहा कि वे पिछले 30 साल से कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आती हैं। इस बार बहुत अच्छा माहौल है।

इसी तरह, बड़ी संख्या में श्रद्धालु झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने और देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुए। मंदिर के पुजारी ने कहा, "आज मां चंद्रघंटा का दिन है। जो भक्त तीसरे दिन मां भगवती चंद्रघंटा की उपासना और साधना करते हैं, माता रानी उनकी मनोकामनाओं को पूरा करती है। आज झंडेवालान देवी मंदिर में भी माता रानी का तृतीय स्वरूप में पूजन-अर्चन हुआ है। सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आए हुए हैं।"

झंडेवालान मंदिर में दर्शन के बाद एक महिला ने कहा, "मैंने माता रानी से अपने घर परिवार में सुख शांति के साथ-साथ पूरे विश्व के कल्याण की कामना की है। हम लोग परिवार के साथ आए हैं। यहां की व्यवस्था बहुत उत्तम है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/