नागोया एशियन गेम्स में चीनी टीम का अच्छा प्रदर्शन
बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। जापान के नागोया में आयोजित हो रहे एशियाई खेलों के लिए मुकाबले का पहला दिन आया। 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक चीनी प्रतिनिधिमंडल ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
आधुनिक पेंटाथलान के फाइनल में चीनी खिलाड़ी चांग मिंगयू, वू शीयाओ, फू चिंग और मंग शिन से गठित महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। यह नागोया एशियाई खेलों में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक है।
महिला ट्रायथलॉन की प्रतिस्पर्धा में चीनी खिलाड़ी लिन शिनयू और क्वांग आनछी ने अलग-अलग तौर पर स्वर्ण और रजत पदक जीते। इसके चलते लिन शिनयू ने चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में पहला क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।
महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल की टीम प्रतियोगिता में वांग चीफेई, हान च्यायू और तू यूछन से गठित महिला टीम ने विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। इससे 16 वर्षीय तू यूछन चीन की सबसे युवा एशियाई खेलों की शूटिंग चैंपियन बनी।
वहीं, नागोया एशियाई खेलों में चीनी टीम का पहला पदक खिलाड़ी चांग शीरुई ने पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन की प्रतिस्पर्धा में हासिल किया।
उधर, 20 सितंबर को आयोजित महिलाओं की मार्शल आर्ट्स ऑल-अराउंड प्रतियोगिता में चीनी एथलीट थोंग शिन ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की व्यक्तिगत मॉडर्न पेंटाथलॉन में चीनी खिलाड़ी ली ल्यूछांग ने स्वर्ण पदक जीता। यह 12 साल बाद चीनी टीम ने एक बार फिर इस इवेंट में एशियाई खेलों का खिताब जीता।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/