नागेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय संगठक और अजेय कुमार राजस्थान भाजपा संगठन महामंत्री नियुक्त
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की है। राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पत्र जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई है।
बिहार भाजपा के संगठन मंत्री रहे भाजपा अध्यक्ष ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है और केंद्र दिल्ली रहेगा। वहीं, अजेय कुमार को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। यह दोनों नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पद का प्रमुख उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, समन्वय और संगठनात्मक अनुभवों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ना है। भाजपा लगातार संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संपर्क को प्राथमिकता देती रही है। ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। नियुक्ति की सूचना पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को भी भेज दी गई है।
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और अजेय कुमार के नियुक्ति पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत यूपी और बिहार के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिहार भाजपा के संगठन मंत्री रहे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भाजपा का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की भावना से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं।"
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, "बिहार भाजपा के संगठन मंत्री रहे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के बल पर आप इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकुशलता से पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दीर्घकालिक संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एवं पार्टी के प्रति समर्पण निश्चित रूप से इस महत्वपूर्ण दायित्व को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अजेय कुमार को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पित नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।"
--आईएएनएस
ओपी/वीसी