नागालैंड पीएससी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सैकड़ों पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
कोहिमा, 12 मई (आईएएनएस)। नागालैंड लोक सेवा आयोग (एनपीएससी), कोहिमा ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अलग-अलग सैकड़ों पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नागालैंड पीएससी ने जिन पदों पर रिक्तियां जारी की है, उनमें उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) के 14, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के 8, असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (भूविज्ञान) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के 16, असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान) के 15, असिस्टेंट प्रोफेसर (प्राणी विज्ञान) के 15, असिस्टेंट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) के 15, असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) के 8, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) के 8, असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (मानवशास्त्र) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (एओ) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षा) के 5, असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) के 8, असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र) के 2, और असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान)-सीटीई के 1 पद शामिल हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग के पदों में लेक्चर (अंग्रेजी) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) के 1, लेक्चर (मनोविज्ञान) के 1, ग्रेजुएट शिक्षक (विज्ञान) के 3, ग्रेजुएट शिक्षक (गणित) के 9, असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (प्राणीशास्त्र) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (कला प्रदर्शन) के 1, लेक्चर (वास्तुकला) के 1, लेक्चर (आंतरिक डिजाइन) के 1, पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान) के 2, पीजीटी (भूगोल) के 2, पीजीटी (गणित) के 1, पीजीटी (रसायन विज्ञान) के 1, पीजीटी (भौतिक विज्ञान) के 1, पीजीटी (दर्शनशास्त्र) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिकी) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (ईवीएस) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) के 1, लाइब्रेरियन के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (सांख्यिकी) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान बाल अध्ययन) (सीटीई) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षा में परिप्रेक्ष्य सामाजिक विज्ञान) (सीटीई) के 1, रिसर्च एसोसिएट (मनोविज्ञान) के 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिकी) के 2, पीजीटी (हिंदी) के 1, पीजीटी (भौतिकी) के 1, पीजीटी (अंग्रेजी) के 1, पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान) के 1, और पीजीटी (वाणिज्य) के 1 पद शामिल हैं।
परिशिष्ट (पीजीटी) विद्यालय शिक्षा विभाग के पदों में पीजीटी (अर्थशास्त्र) के 5, पीजीटी (भूगोल) के 2, पीजीटी (गणित) के 3, पीजीटी (रसायन विज्ञान) के 5, पीजीटी (भौतिक विज्ञान) के 2, पीजीटी (वनस्पति विज्ञान) के 2, पीजीटी (प्राणी विज्ञान) के 2, पीजीटी (अंग्रेजी) के 13, पीजीटी (मनोविज्ञान) के 2, पीजीटी (समाजशास्त्र) के 4, पीजीटी (राजनीति विज्ञान) के 7, पीजीटी (शिक्षा) के 9, पीजीटी (इतिहास) के 8, पीजीटी (दर्शनशास्त्र) के 1, पीजीटी (चीनी) के 2, और पीजीटी (हिंदी) के 3 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ, कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीएड, नेट या पीएचडी होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती सैलरी पद अनुसार 15,600 से 1,29,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, लिखित परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 300 रुपए परीक्षा शुल्क और 25 रुपए सुविधा शुल्क के रूप में तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नागालैंड पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नागालैंड पीएससी की ओर से संबंधित पद लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी