3 बच्चों के मुस्लिम पिता ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती से की शादी, सुहागरात पर खुली पोल तो...

महोदय! मुझे बचाओ। नहीं तो मेरा पति मुझे मार देगा... ये शब्द हैं उस हिंदू लड़की के जिसने अपने ही पति पर धोखा देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मुरादाबाद की इस युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती राज नाम के युवक से हुई और फिर शादी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि राज मुसलमान है। उसने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। इतना ही नहीं, उसकी एक और पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता का यह भी कहना है कि इकरार ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया है। अब इकरार उससे मारपीट कर रहा है और दहेज की मांग भी कर रहा है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इकरार और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मझोला थाना क्षेत्र की रूबी ने इकरार पर हिंदू बनकर शादी करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि इकरार ने पहले अपना नाम राज बताया था और खुद को हिंदू बताकर शादी कर ली। पीड़िता ने एफआईआर में गर्भपात, मारपीट और पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि वह राज यानी इकरार को शादी से एक साल पहले से जानती थी। इकरार ने अपनी पहचान छिपाई थी और अपना नाम राज और खुद को हिंदू बताया था। शादी के 2 साल बाद उसे पता चला कि राज का नाम इकरान है और वह मुसलमान है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 28 फरवरी 2022 को हुई है। बाद में पता चला कि इकरार पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अब इकरार का परिवार उसे लगातार धमका रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वे लोग दहेज की मांग कर रहे हैं और घर आकर उसे प्रताड़ित भी कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने इकरार, उसके पिता इसरार और मां अफसाना, राजा और जरार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मझोला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।