☰
×

छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, बिहार से 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें पूरी लिस्ट

 

लोकआस्था के महापर्व छठ के समाप्त होते ही बिहार और झारखंड से दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों की वापसी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत, क्लोन स्पेशल और अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें बिहार के बरौनी, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, रक्सौल, गया और दानापुर सहित कई स्टेशनों से देश के अलग-अलग शहरों के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं।इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, अमृतसर और अन्य शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली और आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनें

बिहार से दिल्ली और आनंद विहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिचालन
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक शुक्रवार और रविवार
05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर तक प्रतिदिन
05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 21 और 28 नवंबर
04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 नवंबर तक बुधवार और शनिवार
04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक गुरुवार और शनिवार
04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रतिदिन
04067 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 23 नवंबर तक प्रतिदिन

पटना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

  • ट्रेन नंबर 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार।
  • ट्रेन नंबर 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल: 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार।

मुंबई, पुणे और गुजरात जाने वाली ट्रेनें

मुंबई, पुणे और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिचालन
05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
01450 दानापुर-हडपसर स्पेशल 2 दिसंबर तक प्रतिदिन
01482 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
01454 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार
01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 19 नवंबर को
01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 नवंबर तक प्रतिदिन
09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
09048 जयनगर-उधना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 29 नवंबर तक शुक्रवार और रविवार
09042 हसनपुर रोड-नंदूरबार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
03691 गया-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को
05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को
05555 समस्तीपुर-वलसाड स्पेशल 17 नवंबर को
05581 मधुबनी-अहमदाबाद स्पेशल 18 नवंबर को
05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को

बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वालों के लिए ट्रेनें

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध कराई गई हैं।

  • 06510 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।
  • 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल: 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार।
  • 03223 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल: 17 नवंबर को।
  • 03253 पटना-चेरलापल्ली स्पेशल: 30 नवंबर तक सोमवार और बुधवार।
  • 07050 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।
  • 07092 दानापुर-हैदराबाद स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।
  • 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
  • 05553 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: 17 नवंबर को।
  • 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल: 23 नवंबर को।
  • 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल: 24 नवंबर को।
  • 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल: 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार।
  • 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्ली स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
  • 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

कोलकाता और पश्चिम बंगाल जाने वाली स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए भी कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिचालन
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक रविवार
03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार
03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 27 नवंबर तक शुक्रवार
03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक रविवार
03136 पटना-सियालदह स्पेशल 24 नवंबर तक मंगलवार
03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 28 नवंबर तक शनिवार
03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 25 नवंबर तक बुधवार
03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 28 नवंबर तक शनिवार
03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 29 नवंबर तक रविवार
03144 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 19 नवंबर को
08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल 18 नवंबर को
03432 पटना-भागलपुर स्पेशल 23 नवंबर को
08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल 19 नवंबर को

चंडीगढ़, अमृतसर और अन्य शहरों के लिए ट्रेनें

रेलवे ने उत्तर भारत के दूसरे शहरों के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

  • 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
  • 04535 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।
  • 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।
  • 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार।
  • 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल: 1 दिसंबर तक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार।
  • 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल: 29 नवंबर तक रविवार और बुधवार।
  • 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल: 21 और 28 नवंबर।
  • 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल: 30 नवंबर तक सोमवार और शुक्रवार।
  • 04097