×

छेड़छाड़ करना युवकों को पड़ा महंगा, युवती ने ब्रूस ली की तरह पीट-पीटकर कर दिया ऐसा हाल

 

आज के वक्त में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अन्याय की खबरें रोजाना सामने आती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को खुद सशक्त बनना होगा। अब महिलाएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट का है, जहां दो शख्स एक वेट्रेस के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसके बाद वेट्रेस उनको ऐसा सबक सिखाती है कि वे दोनों जिंदगीभर याद रखेंगे।

हालांकि यह एक वायरल वीडियो है और इसी वजह से इसके सच होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। कुछ लोग ऐसा भी मान रह है कि हो सकता है कि ये सिर्फ महिला सशक्तिकरण के लिए बनाया गया एक प्लांड वीडियो हो। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इनमें से एक शख्स कुर्सी उठाकर वेट्रेस को मारने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसे लात मारकर दूर गिरा देती है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने महिला की तारीफ करते हुए उसे लेडी ब्रूस ली बताया। वहीं कई लोग इसे फेक वीडियो भी बता रहे हैं।