मिजोरम पीएससी भर्ती 2026: हेडमास्टर के 21 पदों पर आवेदन शुरू, 12 जून तक मौका
आइजोल, 12 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीमित विभागीय परीक्षा के तहत स्कूली शिक्षा विभाग में सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के कुल 21 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
मिजोरम पीसीएस की ओर से जारी पदों पर ट्रेंड ग्रेजुएट हाई स्कूल शिक्षक और ट्रेंड ग्रेजुएट हाई स्कूल हिंदी शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास उस श्रेणी में कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा हो।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मिजोरम स्कूल शिक्षा विभाग (समूह ‘ए’- राजपत्रित) पदों के लिए भर्ती नियम, 2021 के तहत होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 10 के अनुसार प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
--आईएएनएस
डीके/वीसी