पैसे देने से किया इंकार तो माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट का किया अपहरण, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के अपहरण कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने रांची से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कैश, टॉय राइफल, आठ मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक और आरोपियों के पहचान पत्र जब्त किए गए हैं.न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके बाद डीआईजी बृजेश राय और एसपी कुशालकर नितिन दागुडू के नेतृत्व में पुलिस की 12 टीमें बनाई गईं. इनको झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया. इस दौरान सभी प्रदेशों की पुलिस ने उनका सहयोग किया. उनकी मदद से अपराधियों को ट्रैक कर लिया गया.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा और विधाननगर में 10 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई. इसके बाद आखिरकार रांची के पास एक जगह से पीड़ित निमानंद प्रधान को छुड़ा लिया गया. पुलिस ने शनिवार को सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिवार से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसके बाद पीड़ित परिवार ने 60 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था. लेकिन इस दौरान पुलिस लगातार सक्रिय रही और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 50.90 लाख रुपए कैश, एक टॉय राइफल, आठ मोबाइल फोन, पीड़ित की कार, एक मोटरसाइकिल और आरोपियों के पहचान पत्र जब्त किए गए हैं. झारखंड स्थित इस गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है.