मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि
बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 10 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार इस मई में चीनी नागरिक उपभोक्ता कीमत सूचकांक (सीपीआई) साल दर साल 1.2 प्रतिशत बढ़ी। इसमें शहर में सीपीआई 1.3 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 1.1 प्रतिशत की बढ़त हुई। जनवरी 2026 से इस मई 2026 तक सीपीआई पिछले साल की समान अवधि से 1.0 प्रतिशत बढ़ी।
इस मई में सीपीआई पिछले महीने से 0.1 प्रतिशत कम हुई, जिस में शहर में सीपीआई 0.1 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में सीपीआई 0.1 प्रतिशत गिर गयी।
इस मई में प्रोड्यूसर्स प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) पिछले साल की समान अवधि से 3.9 प्रतिशत बढ़ी और पिछले महीने से 0.5 प्रतिशत बढ़ी। इस जनवरी से इस मई तक पीपीआई पिछले साल की समान अवधि से 1.0 प्रतिशत बढ़ी।
स्थानीय विश्लेषकों के विचार में पीपीआई में वृद्धि आने के तीन मुख्य कारण हैं। पहला, व्यावसायिक ढांचे के समायोजन से कुछ व्यवसायों की कीमतों में तेजी आयी। दूसरा, सीजनल मांग बढ़ने से कुछ व्यवसायों की कीमतें बढ़ीं। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों का प्रभाव बना रहा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/