×

बेलगावी में फ्रिज फटने से घर में लगी भीषण आग, फुटेज में देंखे परिवार की 4 महिलाओं की जलकर मौत; पिता-पुत्र गंभीर

 

कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। चवत गली में सुबह करीब ढाई बजे एक घर में फ्रिज फटने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। आग की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फ्रिज ब्लास्ट के बाद घर में फैली आग

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ZZa1q6HBpg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ZZa1q6HBpg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे चवत गली स्थित एक मकान में फ्रिज में ब्लास्ट हुआ। इसके बाद फ्रिज में आग लग गई, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की जलने से मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर से शव बरामद किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान गंगा डामोने, शारदा डामोने, प्रिया डामोने और भारती डामोने के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाओं की मौत आग में जलने के कारण हुई। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।हादसे में परिवार के दो पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे

बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने और उनके बेटे रोशन डामोने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, गजानन डामोने करीब 80 फीसदी झुलसे हैं, जबकि उनके बेटे रोशन डामोने करीब 40 फीसदी झुलसे हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में फ्रिज में ब्लास्ट के बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, फ्रिज में आग लगने और ब्लास्ट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ और आग इतनी तेजी से पूरे घर में कैसे फैल गई।इस घटना ने घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, इस हादसे के बाद फ्रिज में ब्लास्ट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।बेलगावी के चवत गली इलाके में हुए इस हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत और पिता-पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।