शादीशुदा शख्स ने की दूसरी शादी तो, महिला ने सौतन को बनाया बंधक, जानें फिर क्या हुआ

बिहार के कटिहार में एक महिला ने सौतन को बंधक बना लिया। आरोप है कि सौतन को छोड़ने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। बंधक महिला के परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आवेदन सौंपने पहुंची अमनूर खातून ने बताया कि उसका घर कोढ़ा थाना क्षेत्र के भीम नगर गांव है। उन्होंने अपनी बेटी शेफाली खातून की शादी चार माह पहले लालबाग गांव निवासी शकील अहमद से मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ की थी। एक सप्ताह पहले उनका दामाद शकील अहमद पैसे कमाने के लिए बाहर गया था। इस दौरान उनकी बेटी ससुराल में अकेली थी, इसलिए तीन दिन पहले उन्होंने अपने बेटे अनवर आलम को बेटी को लाने के लिए ससुराल भेजा था। जहां से उनका बेटा अपनी बेटी और पोते के साथ वापस अपने घर लौट रहा था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बीच राघोपुर गांव में उनके दामाद की पहली पत्नी मैरफुल खातून ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनकी बेटी, बेटे और पोते को बंधक बना लिया है। बंधक बनाये गये तीन दिन हो गये हैं। लेकिन वे अब तक नहीं गए हैं। इस मामले को लेकर वह मनसाही थाना भी पहुंची। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित महिला थाने पहुंची और आवेदन देकर अपनी बेटी, बेटे और पोते की रिहाई की मांग की।