×

March 2021 Theatre Release: मार्च में इन फिल्मों को सिनेमाहॉल में होगा धमाका, रूही से लेकर साइना तक लिस्ट में

 

साल 2020 में कोरोना वायरस की वजह से से देशभर में सिनेमा हॉल करीब सात महीने तक बंद थे। जिसकी वजह से साल 2020 में कोई भी फिल्में सिनेमा हॉल में नहीं रिलीज हो पाई है। ऐसे में अब साल 2021 में सरकार ने 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत कुछ समय पहले ही दी है। इस ऐलान के बाद से ही बॉलीवुड ​फिल्म इंडस्ट्री ने एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज का ऐलान कर दिया है। अब आने वाले दिनों में बॉक्स आफिस पर बॉलीवुड का धमाका होने वाला है। आज हम आपको अपने इस लेख में मार्च में सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रूही
राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की अगली फिल्म रूही इसी 11 मार्च को रिलीज होने वाली है। रूही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमे जाह्नवी कपूर ने भूतनी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है और दिनेश विजन निर्माता हैं। कुछ समय पहले रिलीज फिल्म के ट्रेलर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

मेरा फौजी कॉलिंग
अभिनेता शरमन जोशी की फिल्म मेरा फौजी कॉलिंग भी इसी 12 मार्च को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक आर्मी मैन की जिदंगी पर आधारित है। जिसमे शरमन जोशी के अलावा बिदिता बाग और मुग्धा गोडसे अहम किरदारों में दिखेंगे।

टाइम टू डांस
टाइम टू डांस फिल्म भी इसी 12 मार्च को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है। जिसमे अहम रोल में सूरज पंचोली और कैटरीना कैफ़ की बहन इसाबेल कैफ़ नजर आने वाली है। इसाबेल इस फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत कर रही है।

फ्लाइट
मोहित चड्ढा की फिल्म फ्लाइट इसी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म की कहानी एक प्लेन हादसे में अकेले आदमी की है जो खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता है। इसके ट्रेलर को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था।

संदीप और पिंकी फरार
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार भी इसी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया था।

मुंबई सागा
संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म मुंबई सागा इसी 19 मार्च को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, अनूप सोनी जैसे कलाकार नजर आए है।

साइना
फिल्म साइना इसी 26 मार्च को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अहम रोल में नजर आने वाली है। परिणीति चोपड़ा ने बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल के रोल में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी किया गया है।

हाथी मेरे साथी
राणा दग्गुबाती की फिल्म हाथी मेरे साथी भी इसी 26 मार्च को रिलीज हो रही है। जिसमे राणा के अलावा पुलकित सम्राट और श्रेया पिलगांकर नजर आने वाली है।

Silence Film: मनोज बाजपेयी की इस फिल्म के साथ ओटीटी पर डेब्यू करेंगी प्राची देसाई

Taapsee Pannu: आयकर विभाग छापे पर तापसी पन्नू के बायफ्रेंड ने मांगी किरण रिजिजू से मदद, मिला ये जवाब

Kangana Ranaut को विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के सामने होगी पेशी, जाने मामला