×

एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के कई पवित्र धाम, IRCTC लाया 12 दिनों का शानदार टूर पैकेज; जानें किराया और सुविधाएं

 

अगर आप दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक टूर पैकेज पेश किया है, जिसके तहत आप तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और मीनाक्षी मंदिर जैसे मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। IRCTC ने 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन का इस्तेमाल करके यह खास दक्षिण भारत टूर पैकेज तैयार किया है। यह पूरा टूर 11 रात और 12 दिन का है, जिसमें स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी। पैकेज कोड NZBG80 है। आइए पूरी जानकारी देखते हैं...

किन मंदिरों के दर्शन होंगे?

IRCTC द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक यात्रा में पर्यटक कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इनमें रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल हैं?

ट्रेन यात्रा के अलावा, यात्रियों को होटल में ठहरने, बस से आने-जाने, खाने-पीने, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इससे यात्रियों को अलग से इंतजाम करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे अपनी यात्रा का पूरा आनंद ले सकेंगे।

टूर पैकेज की कीमत क्या है?

IRCTC ने यात्रियों के लिए तीन कैटेगरी तय की हैं। पहली स्लीपर (इकोनॉमी) कैटेगरी है, जिसका किराया ₹23,560 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। दूसरी 3AC कैटेगरी है, जिसकी कीमत ₹39,100 है। तीसरी 2AC कैटेगरी है, जिसे 'कम्फर्ट' भी कहा जाता है, और इसकी कीमत ₹51,760 प्रति व्यक्ति है। बच्चों के लिए भी रियायती दरें तय की गई हैं। कुल 719 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें कम्फर्ट कैटेगरी में 49, स्टैंडर्ड में 210 और इकोनॉमी में 460 बर्थ शामिल हैं।