×

मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

 

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने मांडविया के कार्यों की सराहना की और ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और हमारी 'युवा शक्ति' के कल्याण को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। साथ ही, वे हमारे श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में भी सबसे आगे हैं, जिनकी हमारी अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी केंद्रीय मंत्री मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय श्रम व रोजगार और युवा कार्य व खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व अनेक मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप श्रमिकों के कल्याण और स्पोर्ट्स कल्चर व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।" इस दौरान अमित शाह ने ईश्वर से मांडविया के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही, ईश्वर से मांडविया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, भगवान सोमनाथ से यही प्रार्थना है।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया, "केंद्रीय श्रम व रोजगार और युवा मामले व खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, "देश के करोड़ों श्रमिकों के हितों की रक्षा, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने और खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं। श्री सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/