पार्टी कर घर लौट रही युवती को लिफ्ट देने के बहाने शख्स ने की रेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से 'बलात्कार' करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार छात्रा 17-18 अगस्त की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौट रही थी। जिस कार से उसे उतारा जाना था वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद पीड़िता ने रास्ते में किसी से अपने घर तक ड्रॉप लेने का फैसला किया। पहले तो कुछ लोगों ने उसे मना कर दिया, फिर एक युवक ने उसे यह कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया कि वह उसे छोड़ देगा और उसके घर पहुंचाने की बजाय वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
अपने साथ दुष्कर्म का प्रयास होते देख पीड़ित लड़की ने अपने मोबाइल पर एसओएस बटन दबा दिया। जिसके कारण दूसरे राज्य में रह रहे उनके पिता और बेंगलुरु में उनके एक मित्र को अलर्ट भेज दिया गया। उसके दोस्त तुरंत वहां पहुंचे लेकिन आरोपी उनसे बचकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बेंगलुरु शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) रमन गुप्ता ने कहा, "18 अगस्त की रात 1 से 1.30 बजे के बीच बेंगलुरु के एचएसआर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। एक महिला ने लगभग 1 बजे एक दोपहिया वाहन सवार से लिफ्ट ली थी। लिफ्ट देने वाला व्यक्ति महिला को उसके बताए स्थान पर ले जाने के बजाय उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। पीड़िता एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।"

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">