सिर्फ एक आलू चुराने के आरोप में शख्स ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पर आलू चोरी का आरोप था। खेतिहर मजदूर ने बुजुर्ग महिला पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि महिला ने उस पर घर से आलू चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी जयराम पुंडलिक तोताडे (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस के अनुसार आरोपी जयराम पुंडलिक तोताडे नागपुर के खारी नागोबा गांव का निवासी है। शनिवार दोपहर को उसने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला की पहचान इंदुबाई मधुकर राउत (72) के रूप में हुई है। महिला के अनुसार, जब खेत मजदूर जयराम पुंडलिक तोताडे को पता चला कि राउत पर आलू चोरी का आरोप लगाया गया है, तो वह आगबबूला हो गया। पुलिस ने बताया कि वह बुजुर्ग महिला के घर गया और उससे बहस की। इसके बाद उसने महिला की पिटाई शुरू कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
आरोपी जयराम पुंडलिक तोताडे ने लंबी बहस के बाद बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट होते देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। यहां से स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने बताया कि कुही थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।