ममता बनर्जी की सुरक्षा पर बोले हुसैन दलवई, कहा-पुलिस उन्हें दे पूरा संरक्षण
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच सीएम ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया है। चुनावी मौसम में सीएम के इस बयान पर महाराष्ट्र से कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने चिंता जताई है।
मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि बंगाल में इन लोगों ने जो माहौल बनाया है, वह हिंसक है। कहीं भी कुछ भी हो सकता है। यह हर जगह हिंसा करते हैं। बंगाल ही क्या, हर जगह हिंसा का प्रोपेगेंडा करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ममता बनर्जी ने अपनी जान पर खतरा बताया है।
हुसैन दलवई ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सीएम बनर्जी जानबूझकर ऐसा कह रही हैं। पुलिस को उन्हें पूरी तरह से संरक्षण देना चाहिए।
सीएम ममता के आरोप भाजपा सरकार आने पर लोग मांसाहारी भोजन नहीं खा पाएंगे, इस पर हुसैन दलवई ने कहा कि यह भी सही है, क्योंकि सनातन धर्म को मानने वाले लोग मटन मछली नहीं खाते। बंगाल के लोग तो मछली खाते ही रहते हैं। मेरे ख्याल से यह लोग वहां आएंगे तो बंद करवाएंगे। कौन क्या खाता है, इस पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच विपक्षी नेताओं के बयान पर हुसैन दलवई ने कहा कि गैस के सिलेंडर के लिए लाइन लगी हुई है। खाड़ी के संकट पर कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं कर रही है लेकिन डर तो है।
हुसैन दलवई के अनुसार, अगर भारत सरकार सही दिशा में कदम उठाए तो मिडिल ईस्ट का युद्द खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार ने युद्ध के शुरुआती दौर में सही स्टैंड लिया होता तो यह युद्ध इतने दिनों तक नहीं चलता। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर अरब देश में हमारे लोग फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षा कि जिम्मेदारी हमारी सरकार की होनी चाहिए।
अमित शाह के घुसपैठ वाले बयान पर हुसैन दलवई ने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर करना चाहिए, कौन घुसपैठियों को देश से बाहर करने से रोक रहा है, लेकिन घुसपैठ के नाम पर सिर्फ मुसलमानों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी