महाराष्ट्र: शिंदे गुट में शामिल हुए सांसद संजय देशमुख बोले- मैं उद्धव ठाकरे के बारे में कुछ नहीं कहूंगा
मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। बीते दिन शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए है। इस लिस्ट में यवतमाल-वाशिम से सांसद संजय देशमुख का भी नाम शामिल है। अब संजय देशमुख की प्रतिक्रिया सामने आई है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "आम जनता ने हमें चुना है। विकास कार्यों के दौरान धन की कमी का सवाल उठा, इसलिये सभी सांसदों ने एक साथ बैठकर सामूहिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाला मैं अकेला नहीं हूं; मेरे साथ 6 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि सांसद विकास निधि के बारे में जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें तथ्य नहीं है; अंजली दमानिया को इसकी जानकारी नहीं है। काम कैसे होता है? हर काम का अनुमान लगाना पड़ता है, उसे पोर्टल पर डालना पड़ता है, कभी-कभी पोर्टल बंद हो जाता है। अंजली दमानिया ने जो कहा उसमें कोई सच्चाई नहीं है; कई विकास कार्य चल रहे हैं।
संजय देशमुख ने आगे कहा, "मैं उद्धव के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में आएंगे, लोगों से मिलेंगे, अपनी भूमिका बताएंगे, और हम अपनी भूमिका बताएंगे। हम लोगों को बताएंगे कि हम क्यों गए? उन्होंने कहा कि यह निर्णय संविधान के दायरे में लिया गया है। अगर यह संविधान में नहीं होता, तो हम 6 सांसदों ने कानून के दायरे में रहते हुए पहल की है।
उन्होंने कहा कि दो जिले हैं, यवतमाल जिला किसान आत्महत्याओं का जिला है, वाशिम एक आकांक्षी जिला है। वर्धा यवतमाल नांदेड़ रेलवे परियोजना पूरी होगी, शकुंतला ब्रॉड गेज रेलवे के लिए काम करेंगी। जब हमने समर्थन किया है, तो विकास के लिए इस काम को पूरा करना हमारा कर्तव्य है, हम प्रतिबद्धता ले रहे हैं।
बीते दिन सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 'ऑपरेशन टाइगर' को अंजाम दिया, जिसके तहत उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में फूट पड़ गई। यूबीटी गुट के छह लोकसभा सांसद औपचारिक रूप से शिंदे गुट में शामिल हो गए।
छह बागी सांसदों में ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ ओमराजे निंबालकर (धाराशिव/उस्मानाबाद), नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर (हिंगोली), संजय हरिभाऊ जाधव (परभणी), संजय उत्तमराव देशमुख (यवतमाल-वाशिम), भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे (शिरडी) और संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व) शामिल हैं।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम