×

महाराष्ट्र: कार दुर्घटना में सांगली विधायक सुधीर गाडगिल को आई चोट

 

सांगली, 27 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई है, हालांकि कार के एयरबैग के समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे। अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक सुधीर गाडगिल को केवल उंगली में हल्की चोट आई है। उन्हें दूसरी कार से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें प्राथमिकी उपचार दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस जांच में इस पूरे घटना की सच्चाई सामने आएगी कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

इसी बीच, सांगली में पीएम मोदी के 12 वर्ष सफलता से पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा विधायक ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार के 12 साल भरोसा, विकास और जन-कल्याण नाम के खास जन-संपर्क अभियान के तहत, भारतीय जनता पार्टी की सांगली शहर जिला इकाई ने सांगली के राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल बिजनेस मैनेजमेंट में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया। एक मजबूत भारत का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार टिकाऊ, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई पहल कर रही है।

इसी सिलसिले में कार्यशाला में वसंतराव नाइक पुरस्कार से सम्मानित प्रवीण माली ने प्राकृतिक खेती के महत्व, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, उत्पादन में लागत बचाने, मिट्टी के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पीएम मोदी की मन की बात का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के विज़न को मजबूत करने के लिए अपने-अपने वार्ड में 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रम के बाद, कृपया उपस्थिति और कार्यक्रम की तस्वीरें 'सरल' ऐप पर अपलोड करें और उन्हें अपने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जरूर शेयर करें।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी