×

Sourabh Raaj Jain: महाभारत का फिर होने जा रहा प्रसारण, खुशी से फूले नहीं समा रहे अभिनेता सौरभ राज जैन

 

छोटे पर्दे का मशहूर शो महाभारत अब एक बार फिर से दर्शकों के सामने आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2013 में प्रसारित हुए टीवी शो महाभारत अब एक बार फिर से लौट रहा है। पौराणिक धारावाहिक महाभारत टीवी पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि देश में कई राज्यों में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से कई टीवी शो की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से महाभारत टीवी शो को एक बार फिर से प्रसारित करने का फैसला मेकर्स ने लिया है। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले ही दे दी गई थी। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया था कि, स्टार प्लस का ये मशहूर शो एक बार फिर से प्रसारित किया जाएगा। टीवी के दर्शक इस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और मेकर्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं अभिनेता सौरभ राज जैन भी काफी खुश है। अभिनेता की खुशी का ठिकाना नहीं है। टीवी शो महाभारत में अभिनेता सौरभ राज जैन ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। अब महाभारत के दोबारा प्रसारण की प्रतिक्रिया सामने आते ही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, मुझे लगता है कि ये एक अच्छी बात है। हमारे महाभारत को कालातीत बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।एक बार फिर इसको स्क्रीन पर देखने और अगर अभी तक आपने नहीं देखा है या फिर आपने देखा है और आप दोबारा से देखना चाहते हैं तो इस यात्रा में एक बार फिर से शामिल हो सकते हैं। क्योंकि इसकी सीख आज के दौर में भी उतनी ही काम कर रही है जितने पुराने वक्त में थी। इसके साथ ही ये आपका मनोरंजन भी करेगा। अभिनेता सौरभ राज जैन के इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है।

Dhanush की सुपरहिट फिल्म कर्णन को लेकर आई बड़ी खबर, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Coronavirus: महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी किसी भी तरह की शूटिंग पर लगी रोक, मुसीबत में मेकर्स

Sushant Singh Rajput: स्कूल की किताब में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर, बच्चों को सिखाया जा रहा फैमिली वैल्यूज