×

मकाओ: एपेक का 67वां पर्यटन कार्य समूह सम्मेलन आयोजित

 

बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) का 67वां पर्यटन कार्य समूह सम्मेलन 24 से 25 जून तक मकाओ में आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से एपेक पर्यटन रणनीति योजना के वर्तमान चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, डिजिटल परिवर्तन, मानव पूंजी विकास, पर्यटन सुगमता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता, तथा सतत पर्यटन एवं आर्थिक विकास के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। उपस्थित अर्थव्यवस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया तथा पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन पर विशेष चर्चा भी की।

चीनी मकाओ ने "अतिथि अर्थव्यवस्था" के रूप में इस सम्मेलन में भाग लिया। एपेक के 67वें पर्यटन कार्य समूह सम्मेलन में चीनी मकाओ प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख तथा मकाओ सरकार के पर्यटन ब्यूरो की निदेशक वेन छीहुआ ने मकाओ सरकार की "1+4" उचित एवं विविध आर्थिक विकास रणनीति, "पर्यटन+" अंतर-क्षेत्रीय एकीकृत विकास को गहरा करने, तथा मकाओ को हंगछिन-क्वांगतोंग-मकाओ गहन सहयोग क्षेत्र एवं क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ महान खाड़ी क्षेत्र के साथ पर्यटन सह-विकास को बढ़ावा देने संबंधी स्थितियों से अवगत कराया।

सम्मेलन के दौरान, आयोजकों ने चीनी-पुर्तगाली सांस्कृतिक विशेषताओं वाले पारंपरिक परिधानों का अनुभव तथा हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया।

एपेक पर्यटन कार्य समूह की स्थापना 1991 में हुई थी तथा इसका सम्मेलन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के पर्यटन प्राधिकरणों को सूचना साझाकरण एवं विचार-विनिमय का मंच प्रदान करना तथा क्षेत्रीय पर्यटन व्यापार सहयोग एवं विकास को बढ़ावा देना है। चीनी मकाओ वर्ष 2001 में औपचारिक रूप से इस कार्य समूह का "अतिथि अर्थव्यवस्था" बना, तथा मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के पर्यटन ब्यूरो एवं आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी विकास ब्यूरो द्वारा नियमित रूप से प्रतिनिधियों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए भेजा जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/