×

Lhasa : साल 2021 में लाइव ड्रामा ‘राजकुमारी वनछ’ का पहला प्रदर्शन

 

बड़े पैमाने पर लाइव ड्रामा ‘राजकुमारी वनछ’ का 2021 में पहला प्रदर्शन 10 अप्रैल को किया गया। 1300 वर्ष पहले, तत्कालीन थांग राजवंश की राजकुमारी 16 वर्षीय वनछ राजधानी छांगआन से विदा होकर थूपो (आज का तिब्बत) गईं। 3 वर्षों की यात्रा के बाद राजकुमारी ल्हासा पहुंचीं। उनकी शादी थूपो वंश के राजा सोंगचान कानपो से हुई। राजकुमारी वनछ ने चीनी हान जाति और तिब्बती जाति के बीच सांस्कृतिक आवाजाही को बढ़ाने के लिए बड़ा योगदान दिया।

वर्तमान में तिब्बत स्वायत्त प्रेदश की राजधानी ल्हासा में तिब्बती और हान जाति के लोगों के बीच प्रचलित हजारों वर्षों से लोकप्रिय रही कहानी ‘राजकुमारी वनछ’ लाइव ड्रामा के रूप में प्रदर्शित की जाती है। इस नाटक में सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से तत्कालीन थांग राजवंश में राजकुमारी वनछ के छांगआन से रवाना होकर थूपो जाने और राजा सोंगचान कानपो के साथ विवाह करने की कहानी सुनाई जाती है, जिसने अनगिनत पर्यटकों और दर्शकों को आकर्षित किया है। इस नाटक के प्रदर्शन से स्थानीय तिब्बती संस्कृति और पर्यटन उद्योगों के विकास को भी बढ़ावा मिला है।

बताया गया है कि नाटक ‘राजकुमारी वनछ’ में कुल 800 से अधिक अभिनेता-अभिनेत्री शामिल हैं। पूर्णकालिक अभिनेताओं के अलावा, कई तिब्बती किसान और चरवाहे प्रदर्शन में भी भाग लेते हैं, जिससे स्थानीय लोगों के रोजगार और आय को कारगर रूप से बढ़ावा दिया गया।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस