×

लापता और अपहरण हुए 43 नाबालिग सहित 124 लोगों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढा और परिवार से मिलाया

 

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया है। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया।

पुलिस ने बताया कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अगवा लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई।

लापता या अगवा लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई। इसके अलावा आस-पास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई।

आरके पुरम पुलिस ने 1 से 18 साल की उम्र की 2 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 7 लापता वयस्कों (4 पुरुष और 3 महिला) को भी ढूंढा गया। सभी मिले हुए लोगों को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिला दिया गया।

साउथ कैंपस पुलिस ने ने 1 लापता नाबालिग लड़की और एक पुरुष को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने 2 पुरुष और 3 महिलाओं को उनके परिवार से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने एक और ऑपरेशन में 1 से 18 साल की उम्र की 5 लापता लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 12 लापता वयस्कों 7 पुरुष और 5 महिलाओं को भी ढूंढा। कापसहेड़ा पुलिस ने 5 लड़के और 9 लड़कियों, 6 पुरुष और 8 महिलाओं को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया।

इस दौरान, पालम विलेज पुलिस ने 3 नाबालिग और 8 व्यस्क, सागरपुर पुलिस ने 5 नाबालिग, 10 व्यस्क, दिल्ली कैंट पुलिस ने 2 नाबालिग औरर 2 वयस्क, सरोजिनी नगर पुलिस ने 2 पुरुष और 1 महिला को ढूंढा और परिजनों मिलाया। वहीं, एसजे इंक्लेव पुलिस ने 2, किशनगड़ पुलिस ने 5, मानव तस्करी विरोधी इकाई ने 10 और लापता व्यक्ति इकाई ने 13 लापता को पता लगाकर परिवार से मिलाया।

दिल्ली पुलिस ने बताया गया कि बरामद किए गए कई व्यक्ति वर्षों से लापता थे। जुलाई में चलाए गए अभियानों के दौरान पुलिस ने 2020 में लापता हुए 12 वयस्कों, 2021 से लापता एक महिला 2024 के मामलों से जुड़े पांच व्यक्तियों, 2025 से लापता दो व्यक्तियों और 2026 में लापता हुए 104 व्यक्तियों का पता लगाया, जिनमें 41 नाबालिग और 63 वयस्क शामिल हैं।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी