×

लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे ईरानी अधिकारी: इस्माइल बाघेई

 

तेहरान, 4 मई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा है कि अमेरिका की तरफ से दिए गए प्रस्ताव की ईरानी अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई रोककर सुलह हो सके।

बाघेई ने मीडिया से कहा, "अमेरिका का संदेश पाकिस्तान के जरिए मिला था और मैं इस समय उठाए गए मुद्दों की डिटेल्स पर बात नहीं करूंगा, क्योंकि ये मुद्दे अभी भी समीक्षा में हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका की बहुत ज्यादा और गलत मांगें करने की आदत है। प्रस्ताव की समीक्षा करना आसान नहीं है।

बाघेई ने कहा कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत के बारे में न्यूज रिपोर्ट ज्यादातर अनुमान पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “परमाणु संवर्धन या न्यूक्लियर मैटेरियल के बारे में उठाए गए मुद्दे पूरी तरह से अंदाजे पर आधारित हैं और इस समय, हम युद्ध को पूरी तरह से रोकने के अलावा किसी और चीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं और भविष्य में हम किस दिशा में जाएंगे, यह भविष्य में तय किया जाएगा।”

इसके अलावा, ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य के करीब आने या इसमें प्रवेश करने की कोशिश करेगी, तो उस पर हमला किया जाएगा।

ईरान के प्रमुख सैन्य कमान खतम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा, "हम चेतावनी देते हैं कि कोई भी विदेशी सशस्त्र बल, खासकर आक्रामक अमेरिकी सेना यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब आने या प्रवेश करने की कोशिश करेगी, तो उस पर हमला किया जाएगा।"

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस जलमार्ग में फंसे जहाजों को निकालने के लिए सोमवार से एक अभियान शुरू करेगा। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करना है।

इससे इतर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा हालात और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों को लेकर बातचीत की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात की। दोनों पक्षों ने मौजूदा इलाके के हालात और इलाके में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया कि ईरान के विदेश मंत्री ने संबंधित पक्षों के बीच पाकिस्तान की संरचनात्मक भूमिका और ईमानदारी से मध्यस्थता की कोशिशों की सराहना की।

--आईएएनएस

केके/वीसी