क्रिस्टल डिसूजा ने ऋत्विक धनजानी को किया बर्थडे विश, बोली- मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद
मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने अपने दोस्त और अभिनेता ऋत्विक धनजानी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए ऋत्विक को 'लकी चार्म' बताया।
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋत्विक, अभिनेत्री की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री मजाक में उनसे असहमत होती हैं और जोर देकर कहती हैं कि उनके शब्द तारीफ नहीं, बल्कि सच हैं।
अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि ऋत्विक धनजानी भाग्यशाली हैं कि उन्हें क्रिस्टल जैसी दोस्त मिली। अभिनेत्री ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे धनियाआआआ, ऋत्विक धनजानी। तुम एक बहुत ही लकी इंसान हो कि तुम्हारी जिंदगी में मेरे जैसी बेस्टी है और इससे पहले कि तुम मुझे सेल्फ-ऑब्सेस्ड कहो, मैं सिर्फ सच बता रही हूं। फिर से ठीक है, सच में, तुम दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो, मेरे दोस्त। हमेशा साथ रहने, मेरा साथ देने और जिंदगी नाम की इस पागलपन भरी चीज में मेरे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "तुम एकदम हीरे जैसे इंसान हो और मुझे बहुत खुशी है कि तुम हमारी गर्ल गैंग का हिस्सा हो। मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहूंगी।"
गौरतलब है कि क्रिस्टल और ऋत्विक धनजानी के बीच गहरी दोस्ती है और वे अक्सर अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बात करते रहे हैं। हालांकि, दोनों के डेटिंग और अफेयर की अफवाहें कई बार सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने ही इन्हें खारिज करते हुए खुद को बेहद करीबी दोस्त बताया है।
क्रिस्टल डिसूजा ने स्पष्ट किया है कि ऋत्विक और उनके बीच कोई प्रेम संबंध (अफेयर) नहीं है। वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। क्रिस्टल ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि ऋत्विक उनके महिला दोस्तों के ग्रुप (जिसमें प्रियंका, अंकिता और दर्शिता शामिल हैं) का हिस्सा हैं और वह उन्हें अपनी 'गर्लफ्रेंड' की तरह मानती हैं।
ऋत्विक धनजानी ने भी कहा है कि क्रिस्टल उनके दिल के बहुत करीब हैं और वह जरूरत के समय हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं।
--आईएएनएस
एनएस/एबीएम