×

KKK 11 contestants list: खतरों के खिलाड़ी के 11 में नजर आ सकते हैं ये टीवी कलाकार

 

छोटे पर्दे का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11 सीजनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। वहीं मेकर्स ने इस शो के अगले सीजन को लेकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिसके लिए मेकर्स इन दिनों कलाकारों को इस शो के लिए अप्रोच कर रहे है।खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन को लेकर प्रतियोगियों की लिस्ट भी अब सामने आ चुकी है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 11वें सीजन में टीवी के कई नामी कलाकार नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं उन कलाकारों के नाम —

आस्था गिल
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आस्था गिल का आता है। जो एक मशहूर सिंगर है। खबरों में कहा जा रहा है कि आस्था गिल खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नजर आ सकती हैं।

निक्की तंबोली
निक्की तंबोली भी बिग बॉस 14 के बाद अब खतरों के खिलाड़ी के 11वें अपना हौसला दिखाते हुए नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने निक्की को इस शो के लिए अप्रोच किया है।

अभिनव शुक्ला
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि टीवी की अभिनेत्री रूबीना दिलाईक के पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला को भी खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है।

वरूण सूद
रोडीज से मशहूर अभिनेता और हैंडसम हंक कहे जाने वाले वरुण सूद भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने उनको भी अप्रोच किया है।

सौरभ राज जैन
महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन भी इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ सकते हैं।

राहुल वैद्य
राहुल वैद्य को लेकर भी खबरें सामने आ रही है कि वो भी खतरों के खिलाड़ी 11वें में नजर आएंगे। हालांकि उनको इससे पहले बिग बॉस 14 में देखा गया था।

अर्जुन बिजलानी
टीवी के मशहूर होस्ट और अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 सीजन में नजर आ सकते हैं। उनको मेकर्स ने अप्रोच किया है और अभिनेता ने भी हरी झंडी दे दी है।

एजाज खान
इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता एजाज खान भी खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ सकते हैं।