खामेनेई की मौत के बाद सोनिया गांधी का लिखा आर्टिकल वोट बैंक की राजनीति पर आधारित: आरपी सिंह
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आर्टिकल लिखा। इस आर्टिकल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा लिखा गया लेख वोट बैंक की राजनीति पर आधारित है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी का आर्टिकल एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि जब किसी विदेशी नेता की टारगेटेड किलिंग के बाद हमारे देश की तरफ से सॉवरेनिटी या इंटरनेशनल लॉ का कोई साफ बचाव नहीं होता और निष्पक्षता छोड़ दी जाती है, तो इससे हमारी विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर शक पैदा होता है।
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी इस अहम ग्लोबल मोड़ पर लिख रही हैं, जिसमें उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया है कि भारत को सॉवरेनिटी और शांति के लिए खड़ा होना चाहिए और अपनी नैतिक ताकत को फिर से खोजना चाहिए।
सोनिया गांधी के लेख पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि 'सोनिया गांधी का लिखा आर्टिकल वोट बैंक की पॉलिटिक्स पर बेस्ड है। यह दुख की बात है कि वह इंडिया की डिप्लोमेसी में वोट बैंक की पॉलिटिक्स को लेकर परेशान हैं। उन्हें मिडिल ईस्ट में बचे हुए 1 करोड़ इंडियंस की कोई चिंता नहीं है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि ओमान में हमारे लोग ईरान के हमले में मारे गए। 57 इस्लामिक देश हैं, कितने देशों ने ईरान का साथ दिया। हमें हमारे देश का हित पहले सोचना चाहिए न कि सबसे पहले वोट बैंक की राजनीति।
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर हो रहे प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने कहा कि देखिए, वे अपनी जगह पर प्रोटेस्ट कर सकते हैं, लेकिन समझने वाली बेसिक बात यह है कि इंडिया का स्टैंड बहुत क्लियर है कि हम वहां शांति चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वहां शांतिपूर्ण माहौल हो।
उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट और निचली अदालतों पर भरोसा है। कुछ महीने पहले तक, जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर कोई कमेंट किया था, तब प्रियंका वाड्रा उनके फेवर में खड़ी थीं और सुप्रीम कोर्ट को कोस रही थीं। असल में क्या है कि लोकतंत्र में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला लिया है, उसे माना जाएगा।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी