केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर सहित 90 पदों पर नौकरी का अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ने अपने तीन परिसरों - वेदव्यास परिसर, बलाहर (हिमाचल प्रदेश); श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर, अगरतला (त्रिपुरा) के लिए विभिन्न शिक्षण और अन्य शैक्षणिक के कुल 90 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की सीधी भर्ती के लिए देश के नागरिकों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी 90 रिक्तियों में एसोसिएट प्रोफेसर (साहित्य) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर (व्याकरण) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर (ज्योतिष - फलिता/सिद्धांत) के 2, एसोसिएट प्रोफेसर (वेद भाष्यम्) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (वेद, पौरोहित्य और कर्मकांड) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (धर्म शास्त्र/मीमांसा) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (मीमांसा) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (बौद्ध दर्शन) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (वेदांत) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर (न्याय/वैशेषिक) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (शिक्षा शास्त्र - शिक्षा) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (योग विज्ञान एवं अध्यात्म) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (आयुर्वेद) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (साहित्य) के 9, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (व्याकरण) के 9, असिस्टेंट प्रोफेसर (ज्योतिष-फलिता) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (ज्योतिष-सिद्धांत) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (वेद, पौरोहित्य और कर्मकांड) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (धर्म शास्त्र/मीमांसा/कानून) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (मीमांसा) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (बौद्ध दर्शन) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर [वेदांत - (अद्वैत वेदांत-4/वेदांत-2 की अन्य शाखाएं)] के 6, असिस्टेंट प्रोफेसर (न्याय/वैशेषिक) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षा शास्त्र -शिक्षा) के 13, असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (योग विज्ञान) के 2, असिस्टेंट निदेशक (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) के 2 और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'रजिस्ट्रार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058' पते पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख से 15 दिनों के भीतर पहुंचाना होगा।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, लिखने की क्षमता/विषय की जानकारी, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन स्तर (7वें सीपीसी के अनुसार) लेवल-10 से 13ए के बीच होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 से 2,000 रुपए और एससी/एसटी/महिलाएं/पीडब्ल्यूबीडी/ट्रांसजेंडर के लिए 500 से 1,000 रुपए के बीच तय की गई है।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी