केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रफुल्लित जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में कर्मठ एवं ऊर्जावान सहयोगी किरेन रिजिजू, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करता हूं।"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे कर्मठ और ऊर्जावान साथी किरेन रिजिजू को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही मंगलकामनाएं हैं।"
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी किरेन रिजिजू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीनाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी कार्यकुशलता, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और उत्तर-पूर्व सहित पूरे देश के विकास के लिए आपके सतत प्रयास सराहनीय हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संसदीय कार्यों के कुशल संचालन, अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तीकरण और पूर्वोत्तर भारत के विकास को आगे बढ़ाने में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। प्रकृति से आपका लगाव, संगीत के प्रति प्रेम और खेल एवं फिटनेस को लेकर आपका उत्साह भी प्रेरणादायक है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करती हूं। आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।"
--आईएएनएस
ओपी/एबीएम