×

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का पीएम आवास मार्च आज, वीडियो में जाने पुलिस ने अनुमति से किया इनकार, सुरक्षा कड़ी

 

 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने की तैयारी में हैं। यह प्रदर्शन E20 पेट्रोल के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। केजरीवाल ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि वह दोपहर 12 बजे करीब 100 समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे और जनहित से जुड़ी याचिकाएं सौंपेंगे।

केजरीवाल का आरोप है कि केंद्र सरकार अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के दबाव में E20 ईंधन को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना है कि सरकार ने इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने झुककर फैसला लिया है। उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल को लगातार बढ़ावा देने के पीछे कोई "छिपा हुआ एजेंडा" है।

वाहनों में दिक्कत का लगाया आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fi7ZEBn-ASs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fi7ZEBn-ASs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

AAP प्रमुख ने कहा कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से लोगों की गाड़ियों में कई तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि इस नीति का असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है और सरकार बिना पर्याप्त तैयारी के इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार तक आम लोगों की चिंताओं को पहुंचाना है और इसी कारण प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने अनुमति से किया इनकार

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल और उनके समर्थकों को पीएम आवास तक मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत जुलूस या प्रदर्शन को रोका जाएगा।संभावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

E20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल के विरोध ने राजनीतिक बहस को भी तेज कर दिया है। एक ओर AAP इसे आम जनता और वाहन मालिकों से जुड़ा मुद्दा बता रही है, वहीं सरकार की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस की रोक के बीच आम आदमी पार्टी का यह प्रस्तावित मार्च किस तरह आगे बढ़ता है और प्रशासन इस स्थिति से कैसे निपटता है।