×

Kareena Kapoor Khan: करीना और सैफ अपने बेटे का नाम रख सकते हैं फैज

 

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बीते दिन यानी 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर पिछले काफी समय से प्रेग्नेंट थी। जिसका खुलासा अभिनेत्री और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। जैसे ही इस कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी तो लोगों ने उनको अपने अपने अंदाज में बधाई देनी शुरू कर दी। हालांकि अब कल यानी 21 फरवरी को करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ तैमूर अली खान अब बड़े भाई बन चुके हैं। बता दें तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर अली खान लगातार सुर्खियों में बना है। इसके अलावा उसके नाम को लेकर भी काफी विवाद हो गया था। नाम को लेकर विवाद बढ़ता गया और करीना के घर पर सिक्योरिटी तक बढ़ा दी गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं नाम को लेकर विवाद बढ़ा तो अभिनेता सैफ अली खान ने तैमूर अली खान का नाम बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन उस वक्त करीना ने इस बात से साफ मना कर दिया था। एक बार फिर से करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया तो खबरें सामने आने लगी कि, अब ये कपल अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं फैंस नाम को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे है। खबरों में कहा जा रहा है कि सैफीना अपने बेटे का नाम फैज रख सकते है। बता दें कि कुछ समय पहले ही करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा कि, अभी इसके बारे में कोई भी बात नहीं हुई है अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।

Tapsee Pannu: 1992 स्कैम से मशहूर प्रतीक गांधी के साथ अगली फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी तापसी पन्नू

John Abraham की फिल्म अटैक के सेट पर पथराव, जाने क्या है मामला

टिक टॉक स्टार ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव