×

Kangana Ranaut: इंस्टा पर वीडियो शेयर कर बंगाल हिंसा पर आई कंगना रनौत की प्रतिक्रिया, कहा प्रेसिडेंट रूल की जरूरत

 

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। जो अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी खुलकर बेबाक राय रखते हुए नजर आती है। हालांकि कई बार कंगना रनौत को उनकी बेबाकी भारी पड़ जाती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बंगाल चुनाव के बाद भड़के दंगों पर बात करते हुए नजर आ रही है। इसके अलावा कंगना रनौत ने कई सारे पोस्ट और ट्वीट भी करते हुए नजर आई थी। इसकी वजह से उनके खिलाफ ट्विटर ने बड़ा एक्शन लेते हुए उनके ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले ही मिली है। अब कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है जिसमें वो बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देती है। कंगना रनौत अपने इस वीडियो में कहती है कि, दोस्तों हम लोग देख रहे हैं कि बंगाल से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब करने वाली खबरें सामने आ रही है। दंगे हो रहे हैं, घरों को जलाया जा रहा है। कोई भी कुछ नहीं कर रहा है। कोई इंटरनेशनल मीडिया भी इसे कवर नहीं कर रहा है। कंगना रनौत ने बंगाल में हो रही हिंसा को बहुत ही ज्यादा अननेचुरल बताया है। हालांकि अभिनेत्री ने ये भी कहा है कि वो सरकार की बहुत बड़ी सपोर्टर है और ये सब देख कर के वो काफी ज्यादा निराश हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी राय देते हुए कहा कि, इस वक्त प्रेसिडेंट रूल की जरूरत है। पंडित नेहरू ने 12 बार लगाया था। इंदिरा गांधी ने 50 बार लगाया था। मनमोहन सिंह ने 10 बार लगाया था। हम किससे डर रहे हैं। अगर हम बात करें अभिनेत्री कंगना रनौत के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी फिल्म थलाइवी, तेजस और धाकड़ जैसी शामिल है। इसके अलावा वो अपने बैनर तले दो फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं।

Kangana Ranaut: सोनू सूद से जलती हैं कंगना रनौत, यूजर द्वारा अभिनेता को फ्रॉड कहने वाले पोस्ट को किया लाइक

Prabhas की फिल्म सलार में श्रुति हासन के बाद हुई इस हसीना की एंट्री

Rohit Shetty ने देवी श्री प्रसाद को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, सर्कस फिल्म के लिए कंपोज करेंगे सॉन्ग