10 रुपये के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा थाने, हैवानियत की ये कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई सुन्न

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है, जहां एक 40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपए देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
यह घटना मंगलवार को घटी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मयूरभंज के चंदुआ गांव में आरोपी बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता का धारदार हथियार से सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।" उसकी मां मौके से भाग गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच गरमागरम बहस के बाद हत्या कर दी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मृतक की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है। बारीपदा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने कहा, “हत्या एक मामूली बात पर की गई। आरोपी को गुस्सा तब आया जब उसके पिता ने गुटखा के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना के समय आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन अपने पति की हत्या होते देख वह डर के मारे मौके से भाग गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बारे में सुनकर हर कोई स्तब्ध है।