×

जॉब अलर्ट: एमपीएलआरएस में आईटी कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

 

भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश भूमि अभिलेख प्रबंधन समिति (मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट कमेटी- एमपीएलआरएस), भोपाल, ने आईटी कंसल्टेंट के विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमपीएलआरएस ने आईटी कंसल्टेंट के जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें साइबर लॉ कंसल्टेंट, डेटा एनालिटिक्स कंसलेंट, जीआईएस विशेषज्ञ, रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ और नेटवर्किंग कंसल्टेंट के 1-1 पद शामिल हैं।

एमपीएलआरएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एलएलएम/एलएलबी के साथ साइबर कानून विशेषज्ञता, कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/डेटा विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन, जियोइन्फॉर्मेटिक्स/जीआईएस में मास्टर डिग्री, जीआईएस में मास्टर डिग्री/रिमोट सेंसिंग/जियो-इन्फॉर्मेटिक्स, या कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/आर्थिक प्रबंधन में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन संस्थान की एनआईआरएफ रैंकिंग, मेरिट, अनुभव, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1.5 से 2.0 लाख रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएलआरएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेश फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी