☰
×

भारत की फायरिंग रेंज में जापान करेगा लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण, वीडियो में देंखे अगले साल से मिलेगी सुविधा; रक्षा सहयोग में बड़ा कदम

 

भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है। जापान अगले साल से अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों और छोटे हमलावर ड्रोन का परीक्षण भारत की सैन्य फायरिंग रेंज में कर सकेगा। गुरुवार को टोक्यो में दोनों देशों के बीच हुई मंत्रिस्तरीय वार्ता में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। इस फैसले को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और सैन्य सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान खास तौर पर अपनी करीब 1000 किलोमीटर तक मार करने वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण करना चाहता है। इसके अलावा छोटे अटैक ड्रोन की क्षमता भी जांची जाएगी। जापान के सामने लंबे समय से अपनी मिसाइलों का वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की चुनौती रही है। ऐसे में भारत की सैन्य फायरिंग रेंज उसके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

अगले साल पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज का इस्तेमाल करेगा जापान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/z6txPVeiTx8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/z6txPVeiTx8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि अगले साल जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स पहली बार भारत की फायरिंग रेंज का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने इसे रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया।इस व्यवस्था के तहत जापान को अपनी मिसाइलों और अन्य सैन्य उपकरणों की क्षमता जांचने के लिए भारत में उपलब्ध सैन्य परीक्षण सुविधाओं का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच तकनीकी और परिचालन स्तर पर सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

जापान के सामने क्यों आती है परीक्षण में परेशानी?

जापान भौगोलिक रूप से कई द्वीपों से मिलकर बना देश है। वहां आबादी का घनत्व काफी अधिक है। इसके अलावा समुद्र के आसपास उपलब्ध कई क्षेत्र व्यापारिक गतिविधियों और समुद्री यातायात के कारण व्यस्त रहते हैं। ऐसे में लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण करने के लिए पर्याप्त खाली जगह मिलना मुश्किल होता है।खासकर लाइव फायर टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बड़े क्षेत्र की जरूरत होती है। मिसाइलों की मारक क्षमता और उनकी कार्यप्रणाली को वास्तविक परिस्थितियों में परखने के लिए लंबी दूरी तक फैला परीक्षण क्षेत्र जरूरी होता है। जापान में इस तरह की सुविधाएं सीमित होने के कारण उसकी सैन्य परीक्षण योजनाओं के सामने चुनौतियां आती रही हैं।

भारत के पास उपलब्ध हैं बड़े सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र

भारत के पास जापान की तुलना में विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र और समुद्र में बड़े परिचालन क्षेत्र उपलब्ध हैं। देश में मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास के लिए अलग-अलग सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में जापान को भारतीय फायरिंग रेंज के इस्तेमाल की अनुमति मिलने से उसकी रक्षा तैयारियों को मजबूती मिल सकती है।भारत के लिए भी यह समझौता महत्वपूर्ण है। इससे जापान के साथ रक्षा संबंधों को और विस्तार मिलेगा। दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की संभावना है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोग

भारत और जापान दोनों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का विस्तार क्षेत्रीय रणनीतिक दृष्टि से भी अहम है। मिसाइल परीक्षण के लिए भारतीय सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सहमति दोनों देशों के भरोसे और बढ़ते रक्षा संबंधों को दर्शाती है। हालांकि, परीक्षण से जुड़ी विस्तृत व्यवस्थाओं और किन भारतीय सैन्य क्षेत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। इसके बावजूद यह फैसला भारत-जापान रक्षा साझेदारी में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।