×

जंतर-मंतर हमले का मामला राहुल गांधी तक पहुंचा, निशु आजाद ने मांगी मदद; वीडियो में बोले- न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए कथित हमले का मामला अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक पहुंच गया है। निशु आजाद ने गुरुवार को हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राहुल गांधी से मदद की अपील की थी। निशु ने शाम करीब साढ़े 4 बजे सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उनके पिता पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कोईठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन लंबे समय के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई।निशु की अपील के करीब तीन घंटे बाद राहुल गांधी ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिया। राहुल गांधी ने शाम साढ़े 7 बजे जवाब देते हुए कहा, “हम निशु के साथ हैं। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम रुकेंगे नहीं।”

वायरल पॉडकास्ट क्लिप में आरोपी का दावा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CpfWHnaoDlk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CpfWHnaoDlk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस मामले में एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज के द्वारा कथित तौर पर यह दावा किया गया है कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार पर हमला किया था। निशु का आरोप है कि इस हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट आई थी और उन्हें करीब 60 टांके लगाने पड़े थे।निशु का आरोप है कि आरोपी ने राजनीतिक प्रभाव के चलते खुद को कानूनी कार्रवाई से बचा लिया। उन्होंने कहा कि घटना के समय ही आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

निशु आजाद ने राहुल गांधी से मदद मांगते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से उनका भरोसा उठ चुका है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी इस मामले में न्याय दिलाने में मदद करेंगे।उन्होंने कहा, “जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वे खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।”

CJP ने भी की कार्रवाई की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इस मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।CJP नेताओं का कहना है कि अगर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से हमले की बात स्वीकार की है, तो पुलिस को मामले में तेजी से जांच करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल इस मामले में राहुल गांधी के समर्थन के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। वहीं पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और वायरल वीडियो को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।