जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले को लेकर सपा नेता आशुतोष वर्मा बोले, छात्र संघ चुनाव होना चाहिए
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा और कांग्रेस नेता उदित राज की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा, "जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव पर लगातार रोक लगी हुई है। वहां का छात्र संघ चाहता है कि छात्रों की आवाज दबाई न जाए। मेरा मानना है कि वहां छात्र संघ चुनाव होना चाहिए।" कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा, "कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, था और रहेगा।"
केरल गवर्नर के आदेश पर आशुतोष वर्मा ने कहा, "यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। अगर केरल के गवर्नर को नॉन वेज नहीं पसंद है तो वे नहीं खाएंगे। तमाम सनातनी होते हैं, जिनके घर में नॉन वेज नहीं बनता है और वे बाहर जाकर खाते हैं। इसको मुद्दा बनाकर बड़े मुद्दे को खत्म क्यों किया जा रहा है?"
दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से नेहा बोरा की याचिका खारिज किए जाने को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, "किसी भी व्यक्ति का अपना अधिकार है कि वो हाईकोर्ट के नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकता है। अगर नेहा बोरा को लगता है कि उनकी आजादी में किसी भी प्रकार का खलल आ रहा है तो उनको सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए।"
एसआईआर को लेकर अशुतोष वर्मा ने कहा, "जहां एसआईआर किया जा रहा है, वहां लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव आयोग का झुकाव खुद में संदिग्धता होती है। यूपी में चुनाव आयोग खुद अपनी गलती मानकर ईआरओ को संस्पेंड कर रहा है। ऐसे में ज्ञानेश कुमार के विभाग ने खुद माना कि हर जगह गड़बड़ियां हो रही हैं।"
वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले को लेकर कहा, "सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि किसने लिखा है। इसमें वाइस चांसलर की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। आईबी और एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए। शरजील इमाम को बेल मिलनी चाहिए, कन्विक्शन होता है तो अलग बात है, लेकिन बेल डिनाई करना गलत बात है।"
--आईएएनएस
एसडी/वीसी