इसरो-एसडीएससी शार भर्ती 2026: टेक्निकल असिस्टेंट सहित 97 पदों पर 9 नवंबर तक करें आवेदन
अमरावती, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र और स्पेसपोर्ट, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, जो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है, ने टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न 97 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसरो-एसडीएससी शार की ओर से जारी 97 रिक्तियों में टेक्निकल असिस्टेंट - मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 7, टेक्निकल असिस्टेंट - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का 1, टेक्निकल असिस्टेंट - कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग का 1, टेक्निकल असिस्टेंट - इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 3, टेक्निकल असिस्टेंट - सिविल इंजीनियरिंग के 2, साइंटिफिक असिस्टेंट - फिजिक्स के 2, साइंटिफिक असिस्टेंट - फाइन आर्ट्स (फोटोग्राफी)/विजुअल आर्ट्स (सिनेमेटोग्राफी) का 1, लाइब्रेरी असिस्टेंट - ए के 3, नर्स-बी के 3, टेक्नीशियन 'बी' - इलेक्ट्रीशियन के 5, टेक्नीशियन 'बी' - केमिकल के 3, टेक्नीशियन 'बी' - फिटर के 17, टेक्नीशियन 'बी' - इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 12, टेक्नीशियन 'बी' - बॉयलर अटेंडेंट के 2, टेक्नीशियन 'बी' - टर्नर का 1, टेक्नीशियन 'बी' - रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग का 1, टेक्नीशियन 'बी' - सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट का 1, टेक्नीशियन 'बी' - फोटोग्राफी/डिजिटल फोटोग्राफी का 1, ड्राफ्ट्समैन 'बी'- सिविल का 1, फायरमैन-ए के 2, लाइट व्हीकल ड्राइवर-ए का 1, हैवी व्हीकल ड्राइवर-ए के 7, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 16 और लाइट व्हीकल ड्राइवर (एलवीडी) - ए के 4 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार इसरो-एसडीएससी शार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में कम से कम तीन वर्ष का फर्स्ट क्लास डिप्लोमा; साइंटिफिक असिस्टेंट-फिजिक्स के लिए फिजिक्स (मुख्य विषय) के साथ फर्स्ट क्लास बीएससी, जिसमें गणित और केमिस्ट्री सहायक विषय हों; साइंटिफिक असिस्टेंट - फोटोग्राफी/सिनेमैटोग्राफी के लिए फोटोग्राफी में फर्स्ट क्लास बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स या सिनेमैटोग्राफी में विजुअल आर्ट्स की डिग्री; लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए के लिए लाइब्रेरी साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस या इसके समकक्ष किसी विषय में फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री; नर्स-बी के लिए नर्सिंग में कम से कम तीन वर्ष का फर्स्ट क्लास डिप्लोमा और संबंधित राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन; टेक्निशियन-बी के लिए एसएसएलसी/एसएससी पास होने के साथ ही अधिसूचित ट्रेड में एनसीवीटी से आईटीआई/एनटीसी/एनएसी सर्टिफिकेट; ड्राफ्ट्समैन-बी के लिए एसएसएलसी/एसएससी पास के साथ ही ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में एनसीवीटी से आईटीआई/एनटीसी/एनएसी सर्टिफिकेट; फायरमैन-ए के लिए 10वीं पास और निर्धारित शारीरिक फिटनेस व सहनशक्ति परीक्षण के मानकों को पूरा करना होगा; लाइट व्हीकल ड्राइवर-ए के लिए 10वीं पास के साथ ही लाइट व्हीकल ड्राइवर के रूप में तीन वर्ष का अनुभव और वैध लाइट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस; हैवी व्हीकल ड्राइवर-ए के लिए 10वीं पास के साथ पांच वर्ष का ड्राइविंग अनुभव (जिसमें कम से कम तीन साल हैवी व्हीकल ड्राइवर के रूप में हों), वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस; और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी/एसएससी या इसके समकक्ष परीक्षा पास उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के तहत 25 से 35 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 9 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों और प्रमाणपत्रों की जांच, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, विस्तृत चिकित्सा जांच और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 18,000 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स को पदों के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 750 से 500 रुपए के बीच तय किया गया है। बता दें कि एसडीएससी शार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को विभिन्न लॉन्च व्हीकल/सैटेलाइट मिशन पूरे करने के लिए विश्व स्तरीय लॉन्च बेस इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) प्रदान करता है।
--आईएएनएस
डीके/पीएम