×

तो इस वजह से एकता कपूर की बर्थडे पार्ट में शामिल नहीं हुई दिव्यांका

 

टीवी के शो ये है मोहब्बते की फेम दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा से ही अपने शो को लेकर चर्चा में आती रही है इस शो के अलावा दिव्यांका ने बेव सीरिज, शो की होस्टिंग में भी अपने हाथ पैर मारने शुरु कर दिये है जिसमें सबसे खास बात ये है तो कि दिव्यांका ने ये कर भी दिखाया है।

दरअसल पिछले काफी समय से खबर थी की एकता और दिव्यांका के बीच में अनबन हुई है।जी हां बताया जा रहा था कि क्योंकि एकता कपूर ने जन्मदिन पर एक ग्रैड सेलिब्रेशन किया था ऐसे में एकता की फेवरेट दिव्यांका पार्टी से नदारद रही।

अब आखिरकार ऐसा क्यों।खबरों की मानें तो बताया जा रहा था कि दिव्यांका की वेब शो ‘कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला’ की प्रोडक्शन टीम से कुछ खास बन रही है। हालांकि होने में तो ये शो एकता कपूर का ही है। शो ऑल्ट बालाजी पर ही आएगा। इस शो में दिव्यांका के अपोजिट राजीव खंडेलवाल नजर आएंगे।

बताया जा रहा कि एकता और दिव्यांका में इसी शो को लेकर कुछ अनबन हुई है। हालांकि दिव्यांका से जब इस बारे में सवाल किया गया है तो उन्होंने इन खबरों को गलत बता दिया और ये भी कहा कि वो किस वजह से एकता की जन्मदिन पार्टी में नहीं जा पाईं थीं।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने कहा कि एकता और मेरे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। चीजें पहले की ही तरह बनी हुई हैं। मैं एकता कपूर के जन्मदिन में नहीं गई क्योंकि मैं शो कोल्ड लस्सी… की शूटिंग में बिजी थी। अब दिव्यांका की बातों से साफ है उनके और एकता के बीच कुछ भी नहीं है।

टीवी की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर को लेकर पिछले समय खबर आई थी कि किसी बात को लेकर दोनो में इस समय अनबन हो रखी है।जिस पर हाल ही में दिव्यांका की प्रतिक्रिया सामने आई जी हां दिव्याका ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है एकता के जन्मदिन पर वो शूटिंग में बिजी थी।जिसकी वजह से पार्टी में शामिल नहीं हो पाई। तो इस वजह से एकता कपूर की बर्थडे पार्ट में शामिल नहीं हुई दिव्यांका