इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली/तेहरान, 16 मई (आईएएनएस)। अली फलीह कदीम अल-जैदी इराक के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने इराक के नए पीएम को बधाई देते हुए दोनों देशों की साझा तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। इसके साथ ही अल-जैदी इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अली फलीह कदीम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बहुत-बहुत बधाई। भारत इराक के साथ अपने पुराने और दोस्ताना रिश्तों को बहुत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं और हमारे दोनों देशों की साझा तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।"
इराक के नए प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने सिर्फ एक अधूरे कैबिनेट के साथ शपथ ली है। सांसद इंटीरियर और डिफेंस समेत जरूरी पोस्टिंग पर आम सहमति नहीं बना पाए हैं; इसकी वजह से अधूरी कैबिनेट ने शपथ ली।
सरकारी इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) के मुताबिक, प्रधानमंत्री अल-जैदी समेत अन्य दूसरे मंत्रियों ने, गुरुवार को संवैधानिक पद की शपथ ली और फॉर्मल तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली।
इराक के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है, “संसद (काउंसिल ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने प्रधानमंत्री अली फलेह अल-जैदी की सरकार और उनके नीतिगत कार्यक्रमों के पक्ष में मतदान कर पूर्ण विश्वास जताया है।”
इराकी संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी भी नई सरकार को संसद में विश्वास मत हासिल करने के लिए अपने कुल मंत्रालयों में से आधे से अधिक (यानी बहुमत) की मंजूरी मिलना अनिवार्य है। अल-जैदी की सरकार में 23 मंत्रालय होने चाहिए, लेकिन उनकी लाइनअप अभी भी अधूरी है क्योंकि मुख्य पॉलिटिकल पार्टियां कई पोर्टफोलियो पर बातचीत कर रही हैं।
संसद ने सत्र के दौरान 14 मंत्रालयों को मंजूरी दी, लेकिन इंटीरियर और रक्षा पोर्टफोलियो सहित कई अन्य पदों पर आम सहमति नहीं बना पाई। संसद ने सत्र के दौरान 14 मंत्रालय को मंजूरी दी, लेकिन इंटीरियर और डिफेंस पोर्टफोलियो सहित कई बाकी पोस्ट पर आम सहमति नहीं बना पाई। नई सरकार में बसीम मोहम्मद को देश का नया तेल मंत्री बनाया गया, जबकि फुआद हुसैन को विदेश मंत्री बनाए रखा गया।
अल-जैजी ने संसद सत्र के दौरान अपना सरकारी प्रोग्राम पेश किया, जिसका लाइव ब्रॉडकास्ट नहीं किया गया, लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। 40 साल की उम्र में इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री अल-जैदी को 27 अप्रैल को नई सरकार बनाने के लिए चुना गया था।
--आईएएनएस
केके/एएस