आईओसीएल में 1,524 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के पास 28 जुलाई तक मौका
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने विभिन्न ट्रेड/डिसिप्लिन के तहत अपनी बोंगईगांव, गुजरात, मथुरा और पारादीप रिफाइनरी यूनिट में एक वर्ष की अवधि के लिए कुल 1,524 अप्रेंटिस पदों पर काम करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
आईओसीएल ने अपनी रिफाइनरी यूनिट्स में जिन अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन में कुल 1,524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है, उनमें बोंगईगांव रिफाइनरी यूनिट में 144, गुजरात रिफाइनरी यूनिट में 647, मथुरा रिफाइनरी यूनिट में 151 और पारादीप रिफाइनरी यूनिट में 582 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं।
बोंगईगांव रिफाइनरी यूनिट के 144 पदों में ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 43, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 6, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 14, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - केमिकल के 14, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 20, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 15, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इंस्ट्रूमेंटेशन के 9, ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 15, ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट का 1, ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 5 और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 2 पद शामिल हैं।
गुजरात रिफाइनरी यूनिट के 647 पदों में ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 120, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 87, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 19, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - केमिकल के 120, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 81, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 101, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इंस्ट्रूमेंटेशन के 51, ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 34, ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट के 2, ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 17 और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 15 पद शामिल हैं।
मथुरा रिफाइनरी यूनिट के 151 पदों में ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 18, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 14, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 14, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - केमिकल के 22, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 15, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 15, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इंस्ट्रूमेंटेशन के 15, ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 29, ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट का 1, ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 5 और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 3 पद शामिल हैं।
पारादीप रिफाइनरी यूनिट के 582 पदों में ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 180, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 59, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - केमिकल के 130, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 60, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 80, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इंस्ट्रूमेंटेशन के 20, ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 15, ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट का 1, ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 20 और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 9 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी रिक्तियों को लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड/डिसिप्लिन के अनुसार 3 वर्ष का बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान); कम से कम 2 वर्ष की अवधि वाले फिटर ट्रेड में आईटीआई के साथ मैट्रिक (10वीं) पास; केमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा; 3 वर्ष का बीए/बीएससी/बीकॉम; 12वीं पास और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने दिए जाने वाले स्टाइपेंड की दर, अप्रेंटिस एक्ट 1961/1973/अप्रेंटिस रूल्स 1992 (संशोधित) और कॉर्पोरेशन की गाइडलाइंस के अनुसार तय की जाएगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की संभावित तारीख 5 अगस्त है। वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 से 18 अगस्त के बीच आयोजित होने की संभावना है।
--आईएएनएस
डीके/पीएम