☰
×

इंदौर में 10 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

 

इंदौर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा देने का लालच देकर लगभग 10 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में अपराध शाखा ने पति-पत्नी को अपराध शाखा ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार नीतिन जोशी और उनकी पत्नी परागिता जोशी ने शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। विभिन्न कंपनियों में निवेश राशि पर पांच से 10 प्रतिशत प्रॉफिट दिलाने का झूठा आश्वासन दिया। आवेदकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत ठगी की दी गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपीगण नीतिन जोशी एवं परागिता जोशी ने शेयर मार्केट में निवेश कर प्रॉफिट दिलाने का झूठा आश्वासन दिया।

इस प्रकार उन्होंने आवेदिका से मार्च 2022 से सितम्बर 2023 के बीच करीब 88 लाख रुपए नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए। इसी तरह एक अन्य आवेदक से मार्च 2025 से दिसम्बर 2025 के बीच करीब 75 लाख रुपए नगद, ऑनलाइन एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त किए। जांच उपरांत थाना क्राइम ब्रांच, इंदौर ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस के अनुसार अपराध पंजीबद्ध होने के बाद लगभग 50 अन्य लोगों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने नगद, चैक एवं आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी नीतिन जोशी एवं परागिता जोशी द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर लेकर धोखाधड़ी करना बताया। आरोपी नीतिन जोशी एवं परागिता जोशी को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया है पीड़ित अधिकांश लोग पूजा-पाठ और कर्मकांड करते हैं, जो आरोपीगण के घर पर जाकर हवन व अनुष्ठान करते थे। आरोपीगण उन्हें कुछ रुपये दान स्वरूप देते थे, फिर उनका भरोसा जीतकर उनसे विभिन्न कंपनियों में निवेश पर 5 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक का मुनाफा हर माह देने का लालच देकर रुपए लेकर फरार हो गए।

--आईएएनएस

एसएनपी/एमएस