×

अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, वीडियो में जाने शव की फोटो गर्लफ्रेंड को भेजने का दावा; 47 करोड़ की जमानत तय

 

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और इसके अगले दिन उसके शव की तस्वीर भारत में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड को भेजी। करीब 9 महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी फि लहाल हिरासत में है। कोर्ट ने उसकी जमानत राशि 50 लाख डॉलर यानी करीब 47 करोड़ रुपए तय की है। यदि अदालत में आरोप साबित होते हैं तो आरोपी को उम्रकैद की सजा हो सकती है।

तेलंगाना के रहने वाले अविनाश नार्ने पर हत्या का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DHw6m1g68tk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DHw6m1g68tk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अविनाश नार्ने के रूप में हुई है। वह तेलंगाना का रहने वाला है और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है।अविनाश की शादी 5 जून 2025 को 27 वर्षीय राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अमेरिका में रह रहे थे। अब पुलिस ने राजिता की मौत के मामले में अविनाश को मुख्य आरोपी बनाया है।

पुलिस को मिले चैट रिकॉर्ड से खुलासे का दावा

जांच के दौरान पुलिस को अविनाश और राजिता के बीच हुई चैट भी मिली है। पुलिस के अनुसार, इन चैट्स में राजिता ने कई बार पति द्वारा बनाए गए ड्रिंक के स्वाद को लेकर शिकायत की थी।पुलिस का दावा है कि मौत वाले दिन भी राजिता ने मैसेज कर बताया था कि पति द्वारा बनाई गई स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा लग रहा है। जांच अधिकारी अब इन संदेशों को केस में अहम सबूत के तौर पर देख रहे हैं।

पत्नी की मौत पर आरोपी ने दी थी अलग कहानी

पुलिस के अनुसार, जब अधिकारी घटना के बाद घर पहुंचे तो अविनाश ने बताया था कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। उसने कहा था कि संभव है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो।हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने इस दावे पर सवाल उठाए। अधिकारियों का आरोप है कि राजिता की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।

शव की फोटो गर्लफ्रेंड को भेजने का आरोप

पुलिस जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि अविनाश ने पत्नी की मौत के अगले दिन उसके शव की फोटो भारत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को भेजी थी। पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि आरोपी और उसकी कथित गर्लफ्रेंड के बीच किस तरह का संबंध था और घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी।

9 महीने की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले की जांच करीब 9 महीने तक चली। पुलिस ने सबूत जुटाने, डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद अविनाश को गिरफ्तार किया।फिलहाल आरोपी कानूनी हिरासत में है और मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी पक्ष को अदालत में अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।