×

IND vs PAK: 'किसी ने तोड़े टीवी तो किसी ने निकाली भड़ास.....' टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानियों ने मचाया बवाल 

 

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दिया। टीम इंडिया ने यह मैच 61 रन से जीता। भारतीय टीम के हाथों मिली हार से पाकिस्तान के लोग बहुत दुखी हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, फैंस का दिल टूट गया है। पाकिस्तानी फैंस अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई टीवी तोड़ रहा है, तो कोई अपनी ही टीम को बेकार कह रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर 8 के लिए क्वालिफ़ाई किया
15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में, भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाकर पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 176 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान पर इस जीत के साथ ही भारत ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।