☰
×

वीडियो में पीएम मोदी बोले- बनासकांठा के किसान आलू से सोना बना रहे, सभा में चारपाइयों पर बैठे किसान; जारी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थानीय किसानों और आलू की खेती का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि बनासकांठा का आलू दुनियाभर में मशहूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां आकर कोई यह नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि बनासकांठा के लोग पहले से ही आलू से सोना बना रहे हैं।सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयों की व्यवस्था की गई थी। इस पर प्रधानमंत्री ने गांवों की पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि किसी बड़ी सभा में सभी लोग चारपाइयों पर बैठे हों। उन्होंने कहा कि बनासकांठा के लोगों ने गांवों की इस परंपरा को आज भी जिंदा रखा है।

चारपाइयों पर बैठे किसानों को देखकर बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्ड

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WGbjcq5sSzo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WGbjcq5sSzo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रधानमंत्री ने सभा में चारपाइयों पर बैठे किसानों को देखकर कहा कि शायद दुनिया में इतनी बड़ी सभा में सभी लोगों के चारपाइयों पर बैठने का दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया होगा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा के लोगों ने गांवों की इस पुरानी परंपरा को जिंदा रखा है। अगर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को पहले बुलाया गया होता तो यह आयोजन रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता था।

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

14 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 12 क्लस्टर शुरू किए गए।इसके अलावा गुजरात को दो नई ट्रेन सेवाओं की सौगात मिली। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इन सेवाओं से यात्रियों को रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

आलू किसानों की आमदनी बढ़ने का किया जिक्र

मोदी ने बनासकांठा में खेती के विकास का श्रेय नर्मदा के पानी और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को दिया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं ने क्षेत्र की खेती की तस्वीर बदली है। आलू की प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ने से किसानों की उपज की खरीद में भी मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री के दौरे में किसान सम्मान निधि की किस्त, विकास परियोजनाओं और नई रेल सेवाओं के साथ स्थानीय कृषि व्यवस्था पर भी जोर रहा।