घोटाले में नेहा कक्कड़ को दोनों तरफ से हाथ पकड़कर उठाकर ले गई ‘मर्द पुलिस’… सिंगिंग करियर भी लगा दांव पर, जानें क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका गायन करियर ख़त्म हो गया और वह भी बहुत दुखद ढंग से। यह दावा एक तथाकथित समाचार वेबसाइट ने किया था। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ की पुलिसवालों के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी। कुछ पेजों पर नेहा कक्कड़ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर चलाई गई। इस खबर के साथ नेहा कक्कड़ की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई। इसमें नेहा कक्कड़ जैसी दिखने वाली एक महिला साड़ी पहने हुए है। महिला का हाथ दो पुलिसकर्मियों ने पकड़ रखा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फोटो में नेहा कक्कड़ जैसी दिखने वाली एक महिला रो रही है। इसी के साथ यह खबर लिखी गई है। “यह पूरे भारत के लिए बहुत दुखद दिन है, अलविदा नेहा कक्कड़!” इस खबर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि उनका सिंगिंग करियर खत्म हो गया है और यह पूरे भारत के लोगों के लिए दुखद खबर है। इस खबर में दावा किया गया था कि नेहा कक्कड़ को विदेशी मुद्रा लेनदेन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल यह तस्वीर झूठी है और यह खबर भी झूठी है। नेहा कक्कड़ को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही उनका करियर खत्म हो रहा है। जिस तस्वीर को उनकी बताकर वायरल किया जा रहा है, उसे फेस स्वैपिंग नामक तकनीक की मदद से बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि यह तस्वीर भी फर्जी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिलहाल नेहा कक्कड़ के खिलाफ कोई मामला नहीं चल रहा है जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा किसी अन्य मीडिया में यह खबर नहीं आई। ऐसे में यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है। दरअसल जिस वेबसाइट पर यह खबर पोस्ट की गई है वह फर्जी है और एक धोखाधड़ी वाले ऐप को बढ़ावा देती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसमें एआई के जरिए फोटो और खबरें बनाई गईं। हालाँकि, यह पहला मामला नहीं है जहाँ किसी प्रसिद्ध हस्ती का उपयोग करके धोखाधड़ी करने के लिए AI का उपयोग किया गया हो। इससे पहले यह जालसाज सचिन तेंदुलकर और रतन टाटा का भी इस्तेमाल कर चुका है।