☰
×

ओडिशा में बिस्किट खाने के शक में 13 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, फुटेज में देंखे दुकानदार और बेटा गिरफ्तार; निर्माणाधीन मकान में फेंका शव

 

ओडिशा के बालासोर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बिस्किट चोरी करने के शक में एक दुकानदार और उसके बेटे ने 13 साल के बच्चे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे का शव दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चा दुकानदार संतोष बेहरा की दुकान पर गया था। वहां उसने बिना पूछे बिस्किट का एक पैकेट लेकर खाना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदार ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया। बताया गया है कि बच्चे ने बिस्किट के पैसे देने की बात भी कही थी, लेकिन दुकानदार ने उसकी बात नहीं मानी।

दुकानदार और बेटे ने मिलकर की पिटाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आरोप है कि दुकानदार संतोष बेहरा ने बच्चे को जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसने अपने बेटे मानस बेहरा के साथ मिलकर बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद बच्चे की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को दुकान के पीछे निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया।बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग वाली हार्ड डिस्क जब्त की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।

दुकानदार और उसका बेटा गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दुकानदार संतोष बेहरा और उसके बेटे मानस बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। आरोपियों को अदालत में भी पेश किया गया है।

12 घंटे तक सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

बच्चे की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना था कि मामूली बिस्किट के विवाद में एक बच्चे की जान चली गई।प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब 12 घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा था। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।