☰
×

बेंगलुरु में पिता ने हथौड़े और चाकू से हमला कर बेटे की हत्या की, फुटेज में देंखे पत्नी को 4 दिन तक कमरे में बंद रखा, मंगलुरु में मेडिकल छात्रा का अपहरण

 

कर्नाटक में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। बेंगलुरु में एक पिता ने अपने 18 वर्षीय बेटे की हथौड़े और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की भी कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में चार दिन तक बंद रखा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलुरु में एक मेडिकल कॉलेज परिसर से मेडिकल छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है।

पहली घटना बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित राघवेंद्र लेआउट के एसआरआरके तुलसी अपार्टमेंट की है। पुलिस के मुताबिक, वारदात 16 नवंबर की रात हुई थी। यहां एक दंपती अक्टूबर 2024 से किराए के फ्लैट में रह रहा था। आरोपी की पहचान 44 वर्षीय सुदीप के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अपने 18 वर्षीय सौतेले बेटे सोहम पर हथौड़े और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद सुदीप ने अपनी पत्नी सीमा को भी मारने की कोशिश की। आरोप है कि उसने सीमा को फ्लैट के एक कमरे में बंद कर दिया और चार दिन तक बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुदीप को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5fIQkOcJCTk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5fIQkOcJCTk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मकान मालिक के मुताबिक, पिछले छह महीनों से परिवार में लगातार झगड़े हो रहे थे। पड़ोसियों ने भी कई बार इसकी शिकायत की थी। 19 नवंबर को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा और काफी देर तक दरवाजे की घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11 बजे पुलि की मौजूदगी में ताला खोलने वाले व्यक्ति को बुलाया गया और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुदीप को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, सुदीप पहले निजी बैंकिंग क्षेत्र में काम कर चुका है, जबकि सीमा एक बीमा कंपनी में नौकरी करती है। सोहम सीमा की पहली शादी से बेटा था और सुदीप उसका दूसरा पति था।

मंगलुरु में मेडिकल छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया

कर्नाटक की दूसरी घटना मंगलुरु स्थित कनाचुर मेडिकल कॉलेज परिसर की है। यहां गुरुवार शाम एक मेडिकल छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग छात्रा को जबरन खींचकर एक गाड़ी में बैठाते और फिर वहां से ले जाते दिखाई दे रहे हैं।आरोप है कि छात्रा के परिवार के लोग ही उसे अपने साथ लेकर गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हलचल मच गई। हालांकि, छात्रा को ले जाने के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।